सुबह उठने के अनमोल फायदे आखिर क्यो उठना चाहिए सुबह

यह सवाल कई लोगों का होता है कि अगर हम सुबह जल्दी उठेंगे तो जीवन में हमको क्या क्या लाभ हो सकता है लेकिन इसके कई फायदे आपको अपने जीवन में देखने को मिलेंगे अगर आप अपनी लाइफ में
WhatsApp Group Join Now

Last Updated on 08/03/2024 by Avtar Singh

सुबह उठने के क्या क्या फायदे हैं सुबह  जल्दी क्यों उठना चाहिए
सुबह उठने से क्या लाभ है subah uthane ke fayde bataye

यह सवाल कई लोगों का होता है कि अगर हम सुबह जल्दी उठेंगे तो जीवन में हमको क्या क्या लाभ हो सकता है लेकिन इसके कई फायदे आपको अपने जीवन में देखने को मिलेंगे अगर आप अपनी लाइफ में ऐसा आदत बना लेते हैं तो निश्चित ही आपको अपने लाइफ में खुशियां और सफलता जरूर मिलेगी।    

हर सफल इंसान की यह आदत जरूर होता है वह सुबह जल्दी उठकर अपने सभी काम को पूर्ण कर लेता है और अपने समय की बचत करता है बचे हुए समय मैं अन्य काम को पूरा करता है ऐसे ही अगर हम अपने जीवन में सुबह उठने की आदत
डालते हैं तो इसका हमें कई फायदे होते हैं।

subah 4 baje uthane ke fayde

अगर इसके विपरीत तुलना में हम देर तक सुबह सोते रहते हैं इससे हमें कई नुकसान भी होते हैं जैसे हमारे शारीरिक नुकसान होता है समय का नुकसान होता है कई काम निर्धारित समय पर नहीं हो पाते हैं मन स्थिर नहीं रहता है और कई हनिया हमें देखने को मिलती है ।

अपने लाइफ में कुछ करना है तो जीवन में सुबह उठने की आदत जरूर शामिल करें इस पोस्ट के द्वारा ऐसे ही कुछ बातों को हम जानेंगे कि हमें ऐसे क्या क्या फायदे होंगे जो हमारे जीवन को सफल बना सकते हैं और एक अच्छा इंसान के रूप में हमारे जीवन को व्यतीत करने में मदद करता है।    

यह बात छोटी सी है लेकिन इसके फायदे बहुत अधिक है अपने जीवन में यह आदत शामिल कर लीजिए आपको सफल होने से कोई नहीं रोक सकता अपने जीवन में जिस लक्ष्य को पाना चाहते हैं जिस चीज के बारे में सकारात्मक विचार करना चाहते हैं इस तरह से अनेक फायदे आपको सुबह उठने से होगा ।  

आइए जानते हैं इसी के बारे में और कुछ जानकारियां

सुबह उठने से क्या क्या फायदे हैं 

4 baje uthane ke fayde subah uthane ke laabh 

मन की एकाग्रता को बढ़ाता है  

सुबह उठने के फायदे में सबसे पहला फायदा यही होता है इससे हमारा मन एकाग्र होता है उस एनर्जी को महसूस करते हैं जिससे हमारा मन स्थिर रहता है अगर आपको इस एनर्जी को जानना है तो प्रतिदिन 4:00 बजे या 5:00 बजे उठने का प्रयास करें इससे आप का मन जरूर ही स्थिर रहेगा।    

सुबह-सुबह किसी भी तरह का नकारात्मक विचार मन में नहीं आता है क्योंकि रात भर के नींद के बाद पूरी मेमोरी खाली रहती है और उसमें नए-नए चीजों को भरने के लिए पूरा स्पेस रहता है यानी कि पूरा दिमाग तरोताजा महसूस करते हैं जिससे हमारी एकाग्रता बढ़ जाती है और कुछ भी चीजों को बड़ी आसानी से ग्रहण कर सकते हैं तो सुबह उठने से एकाग्रता बढ़ता है।  

जितने भी तरह का तनाव होता हैं उन सब में कमी आती है तनाव को कम  महसूस करते हैं

यह भी सुबह उठने से एक मस्त फायदा है जो सुबह सुबह ही महसूस होता है जिंदगी में कितने भी तरह के तनाव क्यों ना हो भागम-भाग भरी जिंदगी में थका देती है लेकिन सुबह उठने की आदत उन सभी थकान को, तनाव को कुछ समय के लिए जरूर कम कर देती है।  

हमें सकारात्मक सोच के लिए समय मिल जाता है जितने भी तरह के तनाव रहते हैं सुबह जल्दी उठने से कुछ समय के लिए दूर हो जाता है तरो ताजगी सा महसूस करते हुए उन सभी को भूल जाते हैं।    

अगर आप भी अपने लाइफ में  जीवन के सभी तनाव को कम करना चाहते हैं तो सुबह उठने का आदत डालें और उन मुसीबतों , समस्याओं से बड़ी आसानी से उसका समाधान भी निकाल सकते हैं जीवन के उन सभी तनाव को कम कर सकते हैं।  

अपने काम के लिए समय निकाल सकते हैं और समय की बचत कर सकते हैं  

ऐसे कई काम होते हैं जिसे सुबह जल्दी उठकर बड़ी आसानी से किया जा सकता है यानी कि उस काम को कुछ घंटे पहले ही पूर्ण कर सकते हैं इससे हमारे समय की  बहुत ही बचत हो जाती है अगर इसकी तुलना में सोचें कि हम सोकर 7:00 बजे 8:00 बजे उठते हैं तो हमारे सुबह का 3 – 4 घंटे का समय  वेस्ट हो जाता है और वह काम भी पूरा नहीं होता है  

इसलिए अगर आपको जीवन में आगे बढ़ना है तो सुबह जल्दी उठे और इन फायदों को अपनाएं आप के बहुत सारे काम सुबह जल्दी हो जाएंगे क्योंकि सुबह दिमाग फ्रेश रहता है तो वह काम बड़ी सफाई और सफलता के साथ अच्छे तरीके से उसको कर पाते हैं यह भी सुबह उठने का  बेस्ट फायदा है।  

पॉजिटिव एनर्जी महसूस करना  

जब दिनभर की पूरी थकान रात को आराम से सोने के साथ निकल जाती है और मन में कुछ नहीं रहता जब सुबह होता है तब अधिक उर्जा के साथ नए दिन की शुरुआत करते हैं सुबह जल्दी उठकर अपने आप को तरोताजा महसूस करते हैं और उन सभी कामों को अधिक एनर्जी के साथ कर सकते हैं क्योंकि सुबह के टाइम कोई भी कार्य का झंझट  नहीं रहता है और अधिक ऊर्जा के साथ किया जा सकता है नकारात्मक सोच का कोई रोल नहीं रहता है और सुबह जल्दी उठने से मन में पॉजिटिव एनर्जी बहुत ज्यादा रहता है।  

व्यायाम योगासन प्राणायाम के लिए टाइम

अगर जीवन में स्वस्थ रहना है निरोग रहना है तो  व्यायाम ,योगासन बहुत ही जरूरी है जब हम सुबह  8:00 बजे उठते हैं तो इसके लिए बिल्कुल भी टाइम नहीं दे पाते हैं लेकिन अगर सुबह जल्दी उठ जाते हैं और कुछ काम करने को नहीं है तो मन ऑटोमेटिक इन सभी कामों को करने में लग जाता है ना चाहते हुए भी बड़ी आसानी से योगासन प्राणायाम को कर सकते हैं और इसके लिए टाइमनिकाल सकते हैं।    

अब इसके फायदे क्या क्या है इसके बारे में तो आप जानते ही हैं कि किस तरह से यह हमें सुखी जीवन दे सकता है तो अगर आप भी जल्दी से सुबह उठते हैं तो जरूर योगासन प्राणायाम करके अपने जीवन को सुखी बना सकते हैं सुबह उठकर यह काम किया जा सकता है जो कि इसका एक बेस्ट फायदा है।  

चैन की नींद सोना है तो जल्दी उठे

अगर सुबह जल्दी उठते हैं तो रातों को भी अच्छी नींद आएगी क्योंकि सुबह जल्दी उठेंगे और दिन भर काम करने के बावजूद शरीर आसानी से थक जाएगा तो रात को जल्दी नींद आ जाएगी । रात को चैन की नींद के साथ सोना  चाहते हैं तो सुबह जल्दी उठने का प्रयास करें और जल्दी उठकर अपने सभी काम को करें और दिन भर के जितने भी काम है उन सब को पूरी मेहनत के साथ पूरा करें।    

जब आप इन सभी को काम को कर लेंगे रात को भोजन करने के बाद आपको बहुत जल्दी ही नींद आ जाएगी अगर इसके विपरीत में सोचें कि रात को जल्दी नहीं सोते हैं तो सुबह जल्दी उठ भी नहीं पाएंगे रात को देर से सोने से कई तरह की बीमारियां आंखों के नीचे डार्क सर्कल और भी कई तरह के इफेक्ट हमारे शरीर पर पड़ने लग जाता है इसलिए अगर रात को चैन की नींद सोना है तो सुबह  जल्दी उठना चाहिए।

सूर्य से एनर्जि लेना है तो जल्दी उठे  

यह तो आप भली-भांति जानते होंगे कि सूर्य से हमे ऊर्जा मिलती है सूर्य से हमें विटामिन डी मिलता है जो हमारे हड्डियों को मजबूत करता है अगर आप भी सूर्य से पॉजिटिव एनर्जी के साथ अपने शरीर के लिए भी एनर्जी लेना चाहते हैं तो ब्रह्म मुहूर्त के सूर्य के प्रकाश को लेना चाहिए जो हमारे शरीर के लिए बहुत ही लाभदायक है । सुबह सुबह सूर्य का प्रकाश लेना चाहिए
जो कि बहुत ही अच्छा होता है यह काम सुबह उठकर ही किया जा सकता है दोपहर में धूप भी बहुत ज्यादा लगती है सूर्य की एनर्जी सुबह के समय ही लेना चाहिए।

दिमाग की छमता बढ़ाने और किसी भी चीज को जल्दी याद करने में सुबह उठने की आदत बहुत मददगार

यह बात स्टूडेंट के लिए बहुत ज्यादा लागू होती है क्योंकि अगर वह अपने पढ़ाई में किसी  टॉपिक को अच्छे से याद करना चाहते हैं पढ़ाई में मन लगाना चाहते हैं उसे जरूर सुबह उठना चाहिए और सुबह उठकर  पढ़ाई करना चाहिए क्योंकि सुबह हमारा माइंड पूरी तरह से खाली रहता है और खाली दिमाग से किसी भी चीज को बड़ी आसानी से स्टोर किया जा
सकता है।    

अगर आप दिमाग में अच्छी-अच्छी बातों को और पढ़ाई को जल्दी से याद करना चाहते हैं तो सुबह उठने के फायदे को आपको जरूर जानना चाहिए सुबह उठकर पढ़ाई भी किया जा सकता है और बाकी टाइम मे दूसरे काम को  कर सकते हैं तो आप जल्दी याद करने के लिए भी सुबह उठकर पढ़ाई का काम कर सकते हैं यह एक महत्वपूर्ण फायदा है।

सुबह उठने के फायदे subah 5 baje uthane ke fayde

वैसे तो सुबह उठने के बहुत सारे फायदे हैं लेकिन यह कुछ बेसिक फायदे थे जो आपको मैंने शेयर किया है अगर आप वाकई में सुबह उठने के फायदे को फिल करना चाहते हैं तो अपनी आदत में सुबह उठने की आदत को जरूर शामिल करें क्योंकि इससे आपको लाइफ में आगे बढ़ने का मौका जरूर मिलेगा ।

अपने उन सारे तमाम कार्यों को बड़ी आसानी से कर सकते हैं सभी के लिए समय निकाल सकते हैं हर काम को समय पर कर सकते हैं और जीवन में आगे बढ़ सकते हैं।  

इसलिए सभी को सुबह उठने की आदत डालनी चाहिए   इंसान अपने जीवन के बहुत सारे समय को सोने में व्यतीत कर देता है स्वस्थ शरीर के लिए कम से कम छह-सात घंटे की नींद ही पर्याप्त है 6 से 7 घंटे की पर्याप्त नींद लेने के बाद सुबह जल्दी उठने का आदत डाल सकते हैं और ऊपर बताए गए इन सभी फायदा सुबह जल्दी उठ कर लिया जा सकता है ।  

यह भी पढे –  

खाली समय के यह उपयोग करे कभी निराश नहीं होंगे जीवन मे

कहि यह 7 कारण जीवन मे आपको असफल तो नहीं बना रहा जरूर जाने

सफलता कैसे हासिल करे

सेल्फ कॉन्फ़िडेंस कैसे बढ़ाये (मन का आत्मविस्वास)  

हर सफल इंसान के पीछे कुछ ना कुछ स्टोरी जरूर होती है चाहे वह समय पर अपने काम करने की हो या  सुबह उठने की हो इस तरह से जीवन में अगर सक्सेस होना है तो अपने लाइफ में सुबह उठने की आदत जरूर डाले ।  

WhatsApp Group Join Now
Avtar Singh
Avtar Singh

मेरा नाम अवतार सिंह है और मै इस ब्लॉग का संस्थापक हूँ । यहा पर मै अपने पाठको के लिए उपयोगी जानकारी हिन्दी मे शेयर करता हूँ । यह जानकारी आपको पसंद आए तो social मीडिया मे जरूर शेयर करे ।

Articles: 491

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *