English Kaise Yaad Kare Useful Tarika

इंग्लिश विषय में को कैसे याद कर उसका स्टडी कर सकते हैं इंग्लिश विषय की एग्जाम से जुड़ी तैयारियां कैसे कर सकते हैं और इंग्लिश के question answer कैसे याद कर सकते हैं।
WhatsApp Group Join Now

Last Updated on 08/03/2024 by Avtar Singh

English yaad karne ka tarika in hindi

 
आज की इस पोस्ट में जानेंगे इंग्लिश विषय में को कैसे याद कर उसका स्टडी कर सकते हैं इंग्लिश विषय की एग्जाम से जुड़ी तैयारियां कैसे कर सकते हैं और इंग्लिश के question answer कैसे याद कर सकते हैं।

english kaise yaad kare

दोस्तों इंग्लिश एक लैंग्वेज विषय है और इसे याद करने से बेहतर है इसे आप अपने प्रयोग में लाएं अपने daily life में अंग्रेजी शब्दों का इस्तेमाल करें अंग्रेजी बोलने का प्रयोग करें तब

आपको इसे याद करने में बहुत ज्यादा परेशानी नहीं होगी.

फिर भी अगर आप से अंग्रेजी का विषय याद नहीं हो रहा है तो इस पोस्ट में मैं आपको ऐसा कुछ टिप्स बताऊंगा जिसकी मदद से आप अंग्रेजी को याद कर सकते हैं अंग्रेजी के क्वेश्चन आंसर और अंग्रेजी के व्याकरण संबंधी जानकारियों को आप अपने दिमाग में स्टोर कर सकते हैं।

इंग्लिश एक विदेशी लैंग्वेज है और हमारे इंडिया में मुख्य रूप से हिंदी और कुछ भाषाएं बोली जाती है नए रूप में सोचे तो इससे हम अपरिचित हैं लेकिन यह आज की जरूरत भी बन चुकी है अगर आपको अच्छे से अच्छा अपना भविष्य बनाना है तो आपको अंग्रेजी का ज्ञान होना बहुत ही जरूरी है अगर आपको अंग्रेजी का ज्ञान नहीं है तो आप किसी अच्छे सेक्टर में अपना कैरियर नहीं बना सकते हैं इसलिए अपना कैरियर बनाना है तो अंग्रेजी का ज्ञान होना भी बहुत जरूरी है।

कई विद्यार्थी लोग तो गणित केमिस्ट्र जैसे विषयों को पढ़ने में माहिर होते हैं लेकिन अंग्रेजी जैसे विषय में लूज़ हो जाते हैं मेरा मानना यह है कि अंग्रेजी भी एक बहुत ही मजेदार सब्जेक्ट है जिसे हम खेल खेल के द्वारा भी इन्हें याद कर सकते हैं  अपने दिमाक में जानकारियाँ store करके रख सकते हैं पढ़ सकते हैं और इस पर अच्छे अंक ला सकते हैं।

आइये ज्यादा डिस्कशन करते हुए जानते हैं इंग्लिश याद करने का तरीका

English kaise yaad kare

शब्दों के मीनिंग को जाने

सबसे पहले बात यही है कि अगर आपको इंग्लिश को जानना है तो अंग्रेजी के शब्दों के मीनिंग को जानना होगा इसलिए आपको ज्यादा से ज्यादा अंग्रेजी के word यानि मीनिंग को याद करना चाहिए आप एक शेड्यूल बना ले कि आप दिन में 15 मायने को याद करेंगे इस हिसाब से देखें तो आपके 1 महीने में 450 मायने याद हो जाएंगे इस तरह से अपने अंग्रेजी के शब्द को याद करते रहें जिससे आप बहुत सारे वर्ड को जान जाएंगे और आपको शब्दों ,वाक्यों को  याद करने में बहुत ही आसानी होगी.

बहुत से विद्यार्थियों को यही समस्या होती है कि वह meaning को ही नहीं जानते हैं तो वह उसे समझेंगे कैसे जबमायने  को जानेंगे तब आप उस अंग्रेजी के word  को समझ जाएंगे वह वाक्य में क्या लिखा है उसका मीनिंग क्या है आपको अगर उसका meaning  याद है तब आसानी से उसका अर्थ निकाल लेंगे।


आज इंटरनेट का जमाना है सभी मोबाइल का इस्तेमाल करते
हैं तो अपने मोबाइल में एक बढ़िया सा डिक्शनरी डाउनलोड कर ले जिसमें आप नए-नए word सीख सकते हैं आपको जिस कैटेगरी का वर्ड को सीखना है याद करना है उस दिन आप यह तय कर लीजिए और कम से कम 15 से 20 वर्ड को 1 दिन में याद करें इस तरह से आप महीने में बहुत सारे वर्ड को याद करके अपने ज्ञान को बढ़ा सकते हैं और अंग्रेजी के वाक्य को याद कर सकते हैं।

अंग्रेजी बोलने का ज्यादा प्रयास करें

जैसे मैंने बताया कि अंग्रेजी एक भाषा का subject है
और इसे ज्यादा याद नहीं किया जा सकता हम इसे याद कर करके नहीं सीख सकते इसलिए अगर आपको किसी भी भाषा को सीखना है तो उसे अपने बोलचाल में प्रयोग में लाना होगा बिना आप इसे प्रयोग में लाएं नहीं सकते इसलिए आपस में टूटी फूटी इंग्लिश बोलने का प्रयास करें ऐसा बोलने का प्रयास करेंगे तो थोड़ा बहुत भी इंग्लिश बनेगा और पूरी तरह से इंग्लिश बोल पाएंगे ,पढ़ पाएंगे जब हम अंग्रेजी को बोलेंगे तब हम उसे ज्यादा याद करने की जरूरत नहीं पड़ेगी वह आसानी से हमारे दिमाग में बैठते जाएगा और याद होते जाएगा इसलिए अगर आपको अंग्रेजी को याद करना है तो  उसे बोलकर याद करें उन शब्दों को याद करें तो वह याद हो जाता है।

शब्दों के अर्थ निकाल निकाल कर याद करें

जब भी आप इंग्लिश पढ़ने बैठते हैं तो उस वाक्य के
अर्थ को निकाले और उसे याद करें.
बिना समझ में आए अगर आप उसे याद करते हैं तो वह दिमाग में कुछ समय के लिए ही रहता है फिर बाद में वह निकल जाता है इसलिए अगर आपको उसे याद करना है तो उसका अर्थ जरूर निकालें जब आप उसका अर्थ निकाल लेंगे हिंदी में तब आप उसे समझ गए समझो और वह आपके दिमाग में स्टोर हो जाएगा उसे आप याद कर लेंगे।

रटने की कोशिश ना करें

दोस्तों रटने से फायदा भी है और नुकसान भी है फायदा
यही है कि वह तो हमें याद हो जाता है और हम उसे लिख भी लेते हैं लेकिन वह ज्यादा समय तक नहीं रहता है इसलिए हमें रटना नहीं चाहिए क्योंकि जो चीज को आप रटकर  कर याद किए हो वह कुछ समय तक ही रहेगा फिर वह कुछ ही समय में डिलीट हो जाएगा उसे अच्छे से नहीं लिख पाएंगे ना ही  पढ़ पाएंगे और ना ही समझ पाएंगे.

जब भी आप अंग्रेजी पढ़ने की कोशिश करते हैं आप उसे समझ कर पढ़ने की कोशिश करें. जो चीज को आप समझ गए आसानी से लिख सकते हैं और पढ़ सकते हैं समझी गई चीजें बहुत देर तक हमारे मस्तिष्क में रहती है ज्यादा पढने का प्रयास करें रटने की कोशिश ना करें।

दो लोग आपस में अंग्रेजी बोल कर अभ्यास करें।

जैसे आप अपने विषय का
question answer याद कर रहे हैं तो 2 लोग एक साथ बैठ
जाएं और एक इंग्लिश में क्वेश्चन करेगा तो दूसरा उसका जवाब देगा इस तरह से अंग्रेजी बोलने की प्रैक्टिस भी हो जाएगी और  आंसर क्वेश्चन याद हो जाएगा और आपकी गलती क्या है यह भी समझ में आ जाएगी.

इस तरीके से आप बेहतर परफॉर्मेंस अपने एग्जाम में कर सकते हैं अंग्रेजी को बेहतर तरीके से याद कर सकते हैं अंग्रेजी को बोल बोल कर अभ्यास करें और आंसर क्वेश्चन को याद करें.

english me kaise yaad kare jaldi

अंग्रेजी के व्याकरण को जरूर पढ़ें

कोई भी भाषा विषय को अगर हमें अच्छे से समझना है तो
उसके व्याकरण का ज्ञान होना बहुत ही जरूरी है जब आप अंग्रेजी को याद करना चाहते हैं और आपको व्याकरण का ज्ञान नहीं है तो उसे आप अच्छे से याद नहीं कर पाएंगे इसलिए उसे याद करना है तो अंग्रेजी के व्याकरण को जरूर याद करना होगा आपको व्याकरण को समझना होगा.

english में tence ,noun , pronoun इन सभी चीजों को आप समझ जाएंगे तो बड़ी ही सरलता से अंग्रेजी को याद कर सकते हैं इसके जो भी क्वेश्चन आपके एग्जाम में आते हैं उससे जुड़े हुए उन सभी को आप बड़ी सरलता से हल कर पाएंगे इसलिए मैं इस टिप  को आपको जरूर suggest  करूंगा कि आप अंग्रेजी के व्याकरण को जरूर याद करें।

अंग्रेजी को लिख लिख कर भी याद करने की कोशिश करें

इसमें अगर आप लिख लिख कर क्वेश्चन आंसर को याद करते
हैं तो इससे आपको दो फायदे होंगे पहला फायदा यही है कि आपका यह याद होते जाएगा और दूसरा फायदा यह है कि आपके इंग्लिश की हैंडराइटिंग भी बेहतर होते जाएगी इसलिए इस तरीकों को भी बीच-बीच में आपको अपनाना चाहिए जिससे हमें एक साथ दो दो फायदा होते जाए।

अंग्रेजी पढ़ाई के प्रति अपना मन बनाएं

दोस्तों यह प्वाइंट सबसे इंपॉर्टेंट है जब आपका मन
अगर अंग्रेजी के प्रति नहीं हैं आप इसे पढ़ने का मन ही नहीं बना पा रहे हैं इस subject को आप कठिन समझ रहे हैं या उबाऊ पन इससे महसूस कर रहे हैं तब आप इसे अच्छे से याद ही नहीं कर पाएंगे क्योंकि इसमें आपका मन ही नहीं लगेगा.

आप कितना भी कोशिश कर ले आप इसे याद ही नहीं कर पाएंगे इसलिए सबसे इंपॉर्टेंट बात यही है कि आप अंग्रेजी विषय के प्रति अपना मन बनाएं इसे कठिन ना समझें यह एक भाषा का विषय है जो अन्य विषयों की तुलना में बहुत ही आसान है इसे हम आसानी से पढ़ सकते हैं याद कर सकते हैं बोल सकते हैं यह मन में आप निर्धारित कर ले तो जरूर ही अंग्रेजी विषय आपको सरल लगने लगेगा आप इसे आसानी से याद कर पाएंगे।

Post summry –

english question kaise yaad kare 

दोस्तों यह तो थे कुछ बेहतरीन प्वाइंट अंग्रेजी के विषय को याद करने के लिए की इंग्लिश को हम कैसे याद कर सकते हैं और इसमें बेहतर अंक हम अपने एग्जाम में कैसे ला सकते हैं तो आपको अंग्रेजी के विषय को कठिन नहीं समझना चाहिए यह बहुत ही सरल विषय है बस हमें अपने मन लगाकर पढ़ाई करने की जरूरत है.

ऊपर  बताएं कुछ पॉइंट फॉलो करेंगे तो आप अंग्रेजी के विषय में महारत हासिल कर सकते हैं बस इसमें आपको धैर्य बनाए रखने की जरूरत है कुछ  समय में अंग्रेजी में बेहतर कर सकते हैं. इंग्लिश subject में अच्छे से नंबर ला सकते है.

आपको मेरा यह पोस्ट अंग्रेजी कैसे याद करें कैसा लगा जरूर बताएं अगर इस पोस्ट से जुड़ा हुआ आपकी कोई सवाल होंगे तो आप मुझे इस साइड के कमेंट बॉक्स में अपने सवाल शेयर कर सकते हैं

अगर यह पोस्ट आपको अच्छा लगा होगा तो इसे सोशल मीडिया में अपने दोस्तों को जरूर शेयर करें।

एक बार जरुर पढ़े –

 
WhatsApp Group Join Now
Avtar Singh
Avtar Singh

मेरा नाम अवतार सिंह है और मै इस ब्लॉग का संस्थापक हूँ । यहा पर मै अपने पाठको के लिए उपयोगी जानकारी हिन्दी मे शेयर करता हूँ । यह जानकारी आपको पसंद आए तो social मीडिया मे जरूर शेयर करे ।

Articles: 491

6 Comments

  1. Ye idea bahut hi acha he me to ye manta hun ki ese jarur follow karna chahiye
    Thenk you

  2. Ha bhai mai English sikhana chata hu bhai aur ye apka jankari padha kar mujhe bahut achha laga sath hi aswasan bhi mila ..thanxxx.. bhai

    • धन्यवाद भाई पढ़ाई से जुड़े आपके और कोई सवाल होगा तो हमे जरूर बताए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *